Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में पटवारी दंपति को कार ने मारी टक्कर: NH-46 पर हुआ हादसा, पत्नी गंभीर घायल, गरिमा पेट्रोल पंप के पास की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी में एनएच-46 पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पटवारी दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे में पटवारी मनोज निगम और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देहात थाना क्षेत्र के गरिमा पेट्रोल पंप के पास हुई।

जानकारी के अनुसार आंबेडकर कॉलोनी निवासी पटवारी मनोज निगम अपनी पत्नी के साथ बाइक से शहर लौट रहे थे। सतेरिया क्रॉसिंग पर हाईवे पर चढ़ते समय पीछे से आ रही कार (क्रमांक MH 05 FY 4504) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपति सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के समय वहां से गुजर रहे भीम आर्मी के संगठन मंत्री ठाकुर लाल जाटव ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की। उन्होंने घायल दंपति को जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पटवारी की पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!