शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम छितीपुर में शासकीय हाई स्कूल विद्यालय में कुछ लोग शराब पी रहे थे. इसी दौरान जब ग्रामीणों ने रोककर मना किया तो धमकी देने लगे. जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं.
जानकारी के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम छितीपुर में शासकीय हाई स्कूल पर कुछ आसमाजिक तत्व के लोग बैठकर आपका सेवन कर रहे थे. इसी दौरान गांव के पुष्पेंद्र लोधी और सालिकराम लोधी वहां से निकले तो उन्होंने शराब पीता देख गाड़ी रोक दी और उन लोगों से मना किया लेकिन मना करने के बावजूद वह लोग कहने लगे कि तुम्हें क्या दिक्कत है. इसके बाद पुष्पेंद्र लोधी ने उनका वीडियो बना लिया इसके बाद वहां से दोनों बाइक से वह लोग रफूचक्कर हो गए.









Be First to Comment