Press "Enter" to skip to content

वैल्डिंग के दौरान करंट से युवक की मौत, परिजनों ने रेलवे क्रॉसिंग पर लगाया जाम,पुलिस के आश्वासन पर हटा / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में शनिवार को वैल्डिंग के दौरान करंट लगने से माधवनगर फतेहपुर निवासी कालीचरण ओझा की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक युवक उसे धमकाकर जबरन काम पर ले गया था और लाइट बंद करने का झूठा भरोसा देकर वैल्डिंग करवाई, लेकिन बिजली सप्लाई चालू रहने से कालीचरण की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार आरोपी युवक ने खुद को पुलिस से जुड़ा बताते हुए कालीचरण को धमकी दी थी कि काम पर नहीं चला तो उसे थाने में बंद करवा देगा। डर के कारण कालीचरण उसके साथ चला गया। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद आरोपी उसे जिला अस्पताल में छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब परिवार के सदस्य पहुंचे, तो कालीचरण मृत अवस्था में मिला।

घटना से नाराज परिजनों ने शव को लेकर पोहरी–शिवपुरी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर चक्काजाम कर दिया। उनकी मांग थी कि मृतक की पत्नी को आंगनबाड़ी में नौकरी दी जाए और आरोपी युवक पर सख्त कार्रवाई की जाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ की समझाइश पर परिजनों ने जाम हटाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया की प्रथम दृष्टया यह हादसा है, मृतक होमगार्ड सैनिक के यहां वेल्डिंग का काम करने गया था जहां उसके घर के दूसरी मंजिल पर चला गया। जहां 11 केवी लाइन से उसे करंट लगने से दुर्भाग्य पूर्ण घटना हो गई। परिजनो ने जाम लगाया था लेकिन समझाईस के बाद शव का पीएम करा उन्हे घर रवाना कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!