Press "Enter" to skip to content

सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के प्राचार्य की दबंगाई: पेंटिंग मजदूर के रूपये रोके, 7 हजार कमीशन लेकर दिया 35 हजार का चैक, DM से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भोंती में प्राइवेट स्कूल के प्राचार्य की दबंगई सामने आई है. प्राचार्य ने स्कूल में रंगाई पुताई का काम करवाकर मजदूर के रुपए रोक लिए. इसकी शिकायत आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में युवक ने कलेक्टर से की है.

जानकारी के अनुसार बीनस पुत्र रामनिवास राजपूत निवासी ग्राम ऊमरीकलां थाना भोंती ने बताया कि 1 साल पहले भोंती कस्बे में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पेंटिंग का काम 41 हजार रूपये में लिया था. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में काम पूरा करने के बाद जब उसने रुपए मांगे तो उसे स्कूल के प्राचार्य बृजेंद्र यादव ने कई महीनों बाद 7 हजार कमीशन लेकर 35 हजार रुपए का चैक दिया. इसके बावजूद टोकनपुर आसपुर में शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पेंटिंग का काम 8 हजार में तय हुआ था. जिसकी टोटल राशि 49 हजार हुई थी. लेकिन उसे केवल 35 हजार का चैक 7 हजार कमीशन ले कर दिया गया. इसके बावजूद उसके पास मात्र 28 हजार रुपए पहुंचे हैं. शेष 21 हजार रुपए जब मांगने गया तो उसे पैसे देने से इंकार कर दिया और धमकी दी. सरपंच के कहने पर जब आसपुर गाँव में पंचायत भवन में काम करने के दौरान उसका 8 हजार रूपये का नुकसान कर दिया. इसकी शिकायत आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में युवक ने कर सख्त कार्रवाई की मांग कर पैसे वापस दिलवाने की मांग की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!