Press "Enter" to skip to content

अंधेकत्ल का पर्दाफाश : शराब पीकर बहन की करता था मारपीट ,साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट | Pichore News

शिवपुरी। दिनांक 20.05.20 को सूचनाकर्ता चिंटू लाल पुत्र स्व. चुन्नालाल परिहार उम्र 56 साल निवासी वडेरा ने घटनास्थल से पुलिस को सूचना दी, कि एक अज्ञात पुरुष उम्र करीब 25-30 साल खोड़ रोड कुढिया खार नाले के पास ग्राम बड़ेरा के गड्ढे में आग से अधजली अवस्था में पड़ा है, जिसका चेहरा व शरीर आग में जल गया है पहचान नहीं आ रहा है। उक्त सूचना पर से थाना पिछोर में मर्ग क्रमांक 36/20 धारा 174 जा.फौ. का कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान अज्ञात मृतक की पतारसी वीरपाल पुत्र भवानी सिंह गौर निवासी भगवंतपुरा थाना पिछोर के रूप में हुई। उक्त मर्ग जांच पर से थाना पिछोर में अपराध क्रमांक 232/ 20 धारा 302,201 आईपीसी का कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान दिनांक 24.05.20 को थाना प्रभारी पिछोर निरी. अजय भार्गव को सूचना मिली की उक्त अपराध से संबंधित संदिग्ध व्यक्ति ग्राम भगवंतपुरा से कहीं जाने की फिराक में खड़ा है उक्त सूचना पर से एसडीओपी पिछोर श्री देवेंद्र सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिछोर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के साथ ग्राम भगवंतपुरा पहुंचकर संदिग्ध छोटे सिंह तोमर दत्तक पुत्र श्री राम गुर्जर निवासी ग्राम मोहराई थाना इंदार जिला शिवपुरी को पकड़ा व कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में उक्त व्यक्ति द्वारा बताया कि मृतक वीरपाल पुत्र भवानी सिंह गौर उसका बहनोई था,जो उसकी बहन को आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था,इसी आवेश में आकर आरोपी द्वारा अपने दत्तक पिता श्री राम गुर्जर पुत्र नंदराम गुर्जर के साथ मिलकर दिनांक 18.05.20 को अपने बहनोई की लाठी से मारपीट कर हत्या करना व पहचान छुपाने के उद्देश्य से खोड़ रोड कुढ़िया खार नाले के पास ग्राम बड़ेरा के गड्ढे में फेंक कर आग लगाकर जलाना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व लाठी जप्त की गई है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पिछोर निरी. अजय भार्गव,थाना प्रभारी बामोरकला उनि.रामेंद्र चौहान, उनि संजीव पवार, उनि श्याम सिंह जादौन, सउनि अमरलाल बंजारा, प्रधान आरक्षक अरविंद यादव, आरक्षक हेमसिंह, माधव एवं आरक्षक रामअवतार की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!