Press "Enter" to skip to content

भिक्षावृत्ति का पात्र भर सकता है लेकिन मन की इच्छाओं का नहीं, इन पर नियंत्रण रखें: बागेश्वरधाम पं.धीरेन्द्र शास्त्री / Shivpuri News

कथा यजमान कपिल मोटर्स परिवार ने साधु-संतों के साथ मिलकर किया श्रीमद भागवत पूजन, हुआ श्रीकृष्ण-रूकमणी विवाह
प्रेत कष्टों को दूरने एक बार फिर से आज लगेगा दिव्य दरबार, कथा का भी होगा विश्राम

शिवपुरी- निश्चित रूप से आज के समय में इच्छाओं की पूर्ति करना बड़ा मुश्किल है लेकिन जिसने इन इच्छाओं पर नियंत्रण पा लिया वह भगवान के आसक्त हो जाता है, इसीलिए कहते है कि भिक्षावृत्ति का पात्र तो भिक्षा से भर जाएगा लेकिन मन की इच्छाओं का पात्र कभी जीवन भर नहीं भरेगा और यदि जिसने इस पात्र को भर लिया उसने समझ लो जीवन जी लिया, शिवपुरी अब आध्यात्मक, संस्कृति और सनातन के रूप में इतिहास लिख रहा है कथा यजमान श्रीमती ऊषा-रामप्रकाश गुप्ता, श्रीमती शिल्पी-कपिल गुप्ता(कपिल मोटर्स) परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के इस प्रांगण में लाखों लोगों की मौजूदगी यह प्रमाणित करती है कि सनातन की ओर हिन्दू आगे आ रहा है और हिन्दू राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दे रहा है, धन का सदुपयोग करना भी इस कथा से सीखा जा सकता है, अमीर वह व्यक्ति नहीं जो बड़ी-बड़ी गाडिय़ों में घूमते है बल्कि अमीर तो वह है जो अपने धन का दान-धर्म में योगदान कर धन को सदुपयोग में लगाते है। धन की सदुपयोगिता और मन की इच्छाओं पर नियंत्रण करने का यह गुरूमंत्र दिया श्रीबागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने जो स्थानीय नर्सरी ग्राउण्ड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की षष्टम दिवस की कथा को व्यासपीठ से श्रोताओं को श्रवण करा रहे थे। इस अवसर पर कथा यजमान श्रीमती ऊषा-रामप्रकाश गुप्ता, श्रीमती शिल्पी-कपिल गुप्ता(कपिल मोटर्स) परिवार सहित साधु संतजनों श्रीगुरूप्रसाद जी, ग्वालियर महाराजश्री, मेहगांव के महाराजश्री, करैरा के बगीचाधाम से आए महाराजश्री, महामण्डलेश्वर पुरूषोत्तमदास जी महाराज, श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर महंत डॉ.गिरीश जी महाराज व छोटे-छोटे अबोध बालक रहे जिन्होंने कथा में आरती कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर कथा यजमान परिजनों के साथ श्रीमद् भागवत पूजन करते हुए पूज्य गुरूदेव बागेश्वरधाम पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कथा का विश्राम दिवस आज रविवार 30 नवम्बर को एक बार फिर से जहां दोप.12 बजे से 2 बजे तक भव्य दिव्य दरबार लगेगा एवं इसके पश्चात विश्राम दिवस की कथा का वाचन होगा। कथा में आज गोपियों के विराह की व्यथा, इन्द्र के अभिमान को दूर करते हुए श्रीगोवर्धन पूजा और भगवान श्रीकृष्ण रूकमणी मंगल विवाह की कथा का वृतांत श्रवण कराया गया। 
सभी हनुमान मंदिरों पर दण्डवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया श्रीबागेश्वरधाम पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने
शिवपुरी में पहलीी बार कथा करने आए श्रीबागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा कथा के दौरान जिला मुख्यालय शिवपुरी के अधिकांश सभी हनुमान मंदिरों पर पहुंचकर दण्डवत प्रणाम कर आर्शीवाद और दर्शन लाभ प्राप्त किए। इनमें शहर के झांसी रोड़ स्थित श्रीखेड़ापति हनुमान मंदिर पर महामण्डलेश्वर नीलमणिीदास जी महाराज, मंदिर महंत लक्ष्मणदास जी एवं मोहित त्यागी जी महाराज के द्वारा पूज्य महाराजश्री की आगवानी की गई तत्पश्चात श्रीखेड़ापति के दर्शन कर आध्यात्मक के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही महामण्डलेश्वर श्री पुरूषोत्तमदास जी महाराज के साथ एबी रोड़ स्थित श्रीतुलसी आश्रम बड़े हनुमान जी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आश्रम के बारे में चर्चा की यहां महाराजश्री का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। श्रीबागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को स्वप्न में एक बूढ़े व्यक्ति ने श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर का मार्ग बताया तो वह प्राचीन सिद्ध स्थिल श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर पहुंचे और यहां मंदिर महंत डॉ.गिरीशजी महाराज के द्वारा आगवानी की गई एवं अभिनंदन किया गया।
कथा यजमान परिवार के महाराजश्री की हुई आगवानी, मॉं राज राजेश्वरी मंदिर के किए दर्शन
श्रीबागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा बीती रात्रि को कथा के मुख्य यजमान श्रीमती ऊषा-रामप्रकाश गुप्ता, श्रीमती शिल्पी-कपिल गुप्ता(कपिल मोटर्स) परिवार के द्वारा अपने निज-निवास पर पूज्य महाराजश्री की आगवानी की गई और मेरे सरकार आए है भजन के साथ श्रीबागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के चरण कमल पड़े, जहां कथा यजमान परिवार कपिल गुप्ता के द्वारा महाराजश्री का माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाते हुए स्वागत किया गया और अपने पूरे परिवार के साथ महाराजश्री से पारिवारिक एवं धार्मिक चर्चा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जमाबड़ा भी यजमान परिवार के निवास पर लगा जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। इसके साथ ही रात्रि के समय ही पूज्य श्रीबागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के द्वारा प्राचीन धार्मिक स्थल मॉं राज राजेश्वरी दरबार पहुंचे और दर्शन लाभ लिए।
कथा विश्राम के साथ प्रेत बाआधों को दूर करते हुए पुन: भव्य दिव्य दरबार कल
श्रीबागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा शिवपुरी जिले सहित कथा में शामिल धर्मप्रेमीजनों को तंत्र-मंत्र, टोना टोटका से मुक्ति दिलाने के लिए आज 30 नवम्बर को कथा स्थल प्रांगण में एक बार फिर से प्रेत बाधाओं को मंत्रोच्चारण व प्रेतराज का आह्वान करते हुए विधि के माध्यम से दूर किया जाएगा और प्रेत बाधाओं, तंत्र-मंत्र व अन्य प्रकार से होने वाले अनष्टि पूजा-पाठ को लेकर श्रीबागेश्वरधाम का स्मरण कराते हुए पूरे परिसर सहित शिवपुरी जिले को प्रेत बाधाओं से मुक्त कराऐेंगें। इसे लेकर कथा में शामिल सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया गया है कि वह अपने घर से एक नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर लाए जिसे कथा स्थल पर मंत्रों के द्वारा प्रेत बाधाओं को दूर करने के लिए अभिमंत्रित किया जाएगा ताकि हरेक घर में इन दुस्वप्रों से मुक्ति मिले और सभी सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सके। इसके अलावा कथा स्थल परिसर में एक बार फिर से कथा विश्राम दिवस के अवसर पर भव्य दिव्य दरबार लगाया जाएगा, जिसमें  लाखों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं में से सैकड़ों लोगों के दु:खों का निवारण होगा।  इसके साथ ही दोप.12 बजे से 2 बजे तक श्रीमद्. भागवत कथा एवं दोप. 2 बजे से सन्यासी बाबा की कृपा से भव्य दिव्य दरबार लगाया जाएगा।
जानकी सेना संगठन ने किया सुन्दरकाण्ड पाठ

श्रीबागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के पावन सानिध्य में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान श्रीमती ऊषा-रामप्रकाश गुप्ता, श्रीमती शिल्पी-कपिल गुप्ता (कपिल मोटर्स) परिवार के द्वारा कथा स्थल प्रांगण में अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के तत्वाधान में संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ किया गया, प्रात:10:30 बजे से कथा स्थल पर अनुशासित रूप से जानकी सेना संगठन के साथीगण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, महासिचव नरेशप्रताप सिंह बॉबीराजा के साथ मिलकर सुंदरकाण्ड पाठ किया। यहां 1100 से अधिक सदस्य इसमें शामिल हुए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!