शिवपुरी: जिला पंचायत शिवपुरी ऑफिस में किसान मांगों को लेकर धरने पर बैठे है. किसानों का आरोप है कि ई-टोकन प्रणाली लागू होने के बाद यूरिया की किल्ल्त से और भी ज्यादा किसान परेशान बने हुए हैं.
जानकारी के अनुसार मनीराम लोधी जिला पंचायत सदस्य शिवपुरी ने बताया कि ई-टोकन प्रणाली लागू होने के बाद से यूरिया की किल्ल्त से किसान और भी ज्यादा परेशान बने हुए है ऐसे में आठ मांगों को लेकर किसान जिला पंचायत कार्यालय में धरने पर बैठे हुए हैं.
किसानों की मांग है कि शिवपुरी जिले के पिछोर खनियांधाना ब्लॉक में अति वृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई खराब सड़क पुलिया रपटा को कार्य योजना में शामिल किया जाए, पिछोर खनियांधाना ब्लॉक की कुछ गौशालाओं को जल्द से जल्द चालू कराया जाए, 2022-23 में हुई आंगनबाड़ी दुरस्ती अथवा मरम्मत में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए. मेरी और मेरी दो साथियों पर शिक्षक द्वारा कराई गई एफआईआर की जांच कर निरस्त की जाए एवं शिक्षक पर कार्रवाई की जाए, वन विभाग के जानवरों नील गाय को राजस्व की जमीन से एकत्रित कर वन अभ्यारण में छोड़ जाए, यूरिया खाद के लिए ई टोकन प्रणाली लागू होने पर भी किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं सभी किसानों को खाद की व्यवस्था की जाए, जिला पंचायत सदस्यों को अपने क्षेत्र में निरीक्षण करने की अनुमति दी जाए, किसानों को समय पर बिजली दी जाए. इन सभी मांगो को लेकर आज किसान जिला पंचायत कार्यालय में धरने पर बैठे हैं.







Be First to Comment