शिवपुरी। खबर कलेक्ट्रेट कार्यालय से है जहां ग्राम चितारा तहसील बदरवास की आवेदिका नारायण सिंह ओझा परिवार की महिलाओं ने आंगनवाड़ी सहायिका पर धोखाधड़ी कर उनकी जमीन की रजिस्ट्री कराने का गंभीर आरोप लगाया है। आवेदिका के अनुसार उनकी भूमि सर्वे नंबर 429, 430, 431 और 432 पर उनका हिस्सा दर्ज है, लेकिन बिना जानकारी और अनुमति के जमीन उनके नाम से हड़प ली गई।
जानकारी के अनुसार आवेदिका ने बताया कि गांव की आंगनवाड़ी सहायिका सीमा जाटव उन्हें यह कहकर अपने साथ ले गई कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन का फार्म भरवाना है। सहायिका पर भरोसा कर वे उसके साथ चली गईं, लेकिन बाद में पता चला कि उसी दिन धोखे से उनके हिस्से की भूमि रजिस्ट्री करा ली गई। आवेदिका का कहना है कि जमीन के मूल कागजात आज भी उनके पास हैं परिवार के किसी सदस्य ने कोई हस्ताक्षर नहीं किए, न ही किसी को रजिस्ट्री की जानकारी थी। इतना ही नहीं, जमीन का बंटवारा भी नहीं हुआ है, फिर भी आधी जमीन आवेदिका खेती कर रही हैं और आधी सहायिका ने जोत ली है।
आवेदिका ने बताया कि उन्होंने पहले भी शिकायत की थी, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि आंगनवाड़ी सहायिका सीमा जाटव के विरुद्ध जमीन की धोखाधड़ी की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए तथा उनकी जमीन वापस दिलाई जाए।







Be First to Comment