शिवपुरी: लोक सेवा केंद्र नागरिकों को सरकारी सेवाओं को एक ही जगह और समय सीमा के भीतर प्राप्त करने की सुविधा देता है यह केंद्र एकल खिड़की डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करते हैं और विभिन्न प्रकार की सार्वजनिक सेवाओं जैसे कि प्रमाण पत्र आवेदन और अन्य सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन जमा करने की सुविधा प्रदान करते है.
मध्य प्रदेश में यह केंद्र लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत खोले गए हैं लेकिन शिवपुरी जिले में लोक सेवा केंद्र में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है कहने का मतलब है कि लोक सेवा केंद्र में भी आवेदन पर रिश्वत ली जा रही है जिसके चलते लोक सेवा केंद्र के कार्य भ्रष्टाचार में बदल गए हैं.
शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी का इस तरफ ध्यान नहीं है लोक सेवा केंद्र में जो आवेदक आ रहे हैं उनसे काम के बदले में कर्मचारियों द्वारा रिश्वत खुलेआम ली जा रही है यही कारण है कि लोक सेवा केंद्र भी आम जनता के लिए लूट के साधन बन गए हैं लोक सेवा केंद्र पर आवेदन के माध्यम से रिश्वत का खेल खुलेआम चल रहा है जिसकी शिकायत समय-समय पर प्रशासन और मीडिया के सामने आ रही है. लेकिन इस तरफ कोई ठोस कदम अभी तक देखने को नहीं मिला है. लोक सेवा केंद्र में दूर-दूर से किसान अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन लेकर आते हैं लेकिन लोक सेवा केंद्र के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी इन आवेदनों पर आम जनता से और किसान भाइयों से काम के बदले में रिश्वत लेते हैं जिस पर प्रशासन के द्वारा अभी तक कोई भी बड़ा एक्शन देखने को नहीं मिला है.
जिला मुख्यालय पर लोक सेवा केंद्र कलेक्टर ऑफिस के पास ही संचालित बना हुआ है इसके बाद भी लोक सेवा केंद्र में प्रत्येक आवेदन पर खुलेआम डंके की चोट पर रिश्वत ली जा रही है. जिसको देखने और सुनने वाला कोई नहीं है अगर ऐसे ही हालात रहे तो लोक सेवा केंद्र में प्रत्येक आवेदन पर रिश्वत का और अधिक रूप आगामी समय में देखने को मिलेगा. समाचार के माध्यम से कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी से मांग करते हैं कि लोक सेवा केंद्र में प्रत्येक आवेदन पर जो रिश्वत ली जा रही है उसपर ठोस कार्रवाई की जाए.







Be First to Comment