Press "Enter" to skip to content

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर ट्रक ड्रायवर के खिलाफ केस दर्ज | Pichore News

शिवपुरी। ट्रक ड्राइवर के पॉजिटिव मिलने के बाद पिछोर नगर में दो दिन का टोटल लॉक डाउन रखा है। पहले दिन नगर का पूरा बाजार बंद रहा। संक्रमित ट्रक ड्राइवर के घर से एक किमी परिधित को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर निगरानी रखी जा रही है।
रविवार को महाराष्ट्र से लौटे 35 साल के ट्रक ड्राइवर ने मन का भ्रम दूर करने खुद ही जिला अस्पताल पहुंचकर सैंपलिंग कराई थी, लेकिन अपने घर पिछोर पहुंचकर होम क्वारेंटाइन होने की बजाय खरीदारी करने बाजार चला गया। यही नहीं मकान बनने की खुशी में कथा भी करा दी। लापरवाही के चलते बीएमओ पिछाेर डॉ. एसके सांडे ने बुधवार की शाम पिछोर थाने पहुंचकर आवेदन दिया। पुलिस ने कोरोना संक्रमित ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!