शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत मकान के विवाद पर बालकिशन पुत्र खच्चू जाटव निवासी राई की परिजन प्रहलाद जाटव, अतरबाई ने मारपीट कर दी। बालकिशन ने बताया कि 27 मई केा शाम के समय वह घर के बाहर खड़ा हुआ था तभी प्रहलाद, अतरबाई जाटव आए और मकान को लेकर विवाद कर गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लात-घूसोें से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment