Press "Enter" to skip to content

सिरसौद, सीहोर व पिछोर में पकड़े जुआरी, 26 हजार से ज्यादा जब्त | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले की सिरसौद, सीहोर व पिछोर थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के पास से हजारों रुपए बरामद किए। मामले में पुलिस ने सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 
पहली कार्रवाई पिछोेर थाना पुलिस की। पुलिस को सूचना मिली कि वाचरौन चौराहे पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची जहां जुआरियों की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए जुआरियों ने अपना नाम बृजमोहन पुत्र नारायण लोधी निवासी भरतपुर, अमरसिंह पुत्र अमृतलाल निवासी बघरवारा का रहने वाला बताया। तलाशी लेने पर जुआरियों के पास से 11 हजार 700 रुपए व ताश की गड्डी जब्त की गई। 
दूसरी कार्रवाई में सीहोर पुलिस ने भरोसा मास्टर के मकान के सामने खरंजा पर जुआ खेल रहे जुआरी महेश पुत्र दयाराम साहू निवासी बगेदरा, बंटी पुत्र राजेंद्रसिंह गुर्जर निवासी सीहोर, नवल पुत्र सुंदरलाल गोली निवासी सीहोर, मनीष पुत्र रामदास साहू निवासी सीहोर, मनोज पुत्र कल्पना पचोरी निवासी सीहोर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों के पास से 10 हजार 965 रुपए जब्त किए। 
तीसरी कार्रवाई में सिरसौद पुलिस ने ग्राम कुवरपुर में पुलिस ने जुआरी रघुवीर पुत्र दौजा जाटव, वनवारी पुत्र भरोसी जाटव निवासी कुवरपुर, अनिल पुत्र जगदीश बाथम, रिंकु पुत्र जगदीश बाथम निवासी सिरसौद को गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों के पास से 5 हजार 100 रुपए जब्त किए। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!