Press "Enter" to skip to content

सांसद विवेक शेजवलकर ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन, कांग्रेस नेता ने की कार्रवाई की मांग | Shivpuri News

शिवपुरी। कांग्रेस नेता नरेन्द्र जैन भोला ने लॉकडाउन के हालातों के बीच पोहरी आए सांसद विवेक नारायण शेजवलकर लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर जिला प्रशासन से इस मामले मे उचित कार्यवाही करते हुए प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस नेता का आरोप है कि पोहरी में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ और इन दिनों लोकडाउन के बीच शासन के नियम निर्देश लागू है। बाबजूद इसके सांसद विवेकनारायण शेजवलकर द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया और यहां सरेआम सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया गया। इसलिए सांसद के खिलाफ भी प्रकरण पंजीबद्ध किया जाए, क्योंकि कुछ समय पूर्व जब कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर यादव आए थे तब शासन के नियम निर्देशों के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करैरा और पोहरी में बैठकें आयेाजित की गई थी बाबजूद इसके भाजपा प्रदेश सरकार के दबाब में एक उपयंत्री की शिकायत पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष के विरूद्ध अलग-अलग थाना क्षेत्रों में प्रकरण पंजीबद्ध करा दिया। ऐसे में अब जब वर्तमान हालातों में भी लॉकडाउन 4.0 चल रहा है और शासन के नियम निर्देश है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए लेकिन पोहरी में भाजपा सांसद ने बैठक कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया इसलिए पोहरी थाने में मामला पंजीबद्ध होना चाहिए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!