Press "Enter" to skip to content

शिवाजी अभियान के तहत महापुरुषों की वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित | Shivpuri News

ऑनलाइन हुई प्रतियोगिता 14 वर्ष से 18 वर्ष तक बच्चों ने लिया भाग
शिवपुरी। भारतीय इतिहास के महानायक वीर शिवाजी को समर्पित शिवाजी अभियान 25 मई से चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रोज विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को भी 14 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए महापुरुषों की वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया गया जिसमें जिलेभर के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 
इस आयोजन के लिए सात विकासखंड स्तरीय समूह बनाए गए है जिसमे जिले भर के प्रतिभागी जुड़ इस अभियान को गति दे रहे है, एक हजार से अधिक लोग इन समूहों से जुड़कर इस आयोजन को गति दे रहे है।
महापुरुष वेशभूषा प्रतियोगिता में 18 बच्चों समर्थ कुलकर्णी, शिव शर्मा, ओमकार शर्मा, शुभ शर्मा, परी शर्मा, जार्विष शर्मा, आर्या शर्मा, मन्या शर्मा शिवपुरी हिमांशु दीक्षित बैराड़, अनंत जैन, सीधी गुप्ता, रुद्राक्ष पुरोहित खनियाधाना, गोमदेश पांडेय, रिद्धि तिवारी, लावण्या तिवारी, रिद्धिमा भार्गव, शिवांश पाराशर, शिविका पाराशर ने भाग लिया। कोई शिवाजी, कोई जीजा माता, विवेकानंद, रानी लक्ष्मी बाई आदि पात्र बनकर आए। कार्यक्रम को सभी ने सराहा। आभार आशुतोष ओज ने तो संचालन रंजीता देशपांडे ने किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में अनीता करकरे ग्वालियर, सुरभि टेभुरनिकर, अल्पना देसाई रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!