Press "Enter" to skip to content

ब्रेकिंग : स्टेट बैंक कोलारस में पदस्थ बैंक कैशियर की गाय से टकराने से मौत | Badarwas News

शिवपुरी। कोलारस में स्टेट बैंक में पदस्थ कैशियर अनुज कुशवाह की एक दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बदरवास में रहने वाले अनुज कुशवाह कोलारस की स्टेेट बैंक में कैशियर हैं। रोजाना की तरह आज भी वह बाइक से कोलारस बैंक जा रहे थे। जैसे ही वह बदरवास से करीब 6 किलोमीटर दूर बूढ़ाडोंगर के पास पहुंचे तभी अचानक एक गाय आ गई इससे पहले कि अनुज कुछ समझ पाते बाइक गाय से जा टकराई। टक्कर लगते ही अनुज बाइक सहित जमीन पर िगर पडे और सर में चोट आने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!