शिवपुरी: पोहरी विधानसभा के कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने श्रीमंत राजमाता विजय राजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज के समीप मरीजों के अटेंडर हेतु रैन-वसेरा की व्यवस्था करने के लिए कलेक्टर शिवपुरी को पत्र लिखा है.
बता दें की श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में प्रतिदिन शिवपुरी जिले एवं विधानसभा क्षेत्र पोहरी तथा आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीज इलाज हेतु आते हैं मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को रुकने हेतु रैन-वसेरा धर्मशाला अस्थाई आवास की सुविधा उपलब्ध नहीं है और ना ही मेडिकल कॉलेज के आसपास कोई लॉज या धर्मशाला है. इसके कारण उन्हें अनेक प्रकार की समस्याओं सामना करना पड़ता है. बरसात सर्दी एवं गर्मी के मौसम में समस्या और भी गंभीर हो जाती है.
इसी को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर अथवा उसके समीप अटेंडरो के लिए रैन वसेरा को स्थाई व्यवस्था कराए जाने के लिए शिवपुरी कलेक्टर को पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने पत्र लिखा है.







Be First to Comment