Press "Enter" to skip to content

शहर के गांधी पार्क में 24,25 और 28 सितंबर को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्वालियर,झांसी व शिवपुरी के प्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा परीक्षण / Shivpuri News

मानव वेलफेयर सोसायटी,मां अम्बे एसोसिएशन के  तत्वावधान में आयोजित होगा हैल्थ कैंप

शिवपुरी। सेवाभावी संस्था मानव वेलफेयर सोसाइटी मां जय अम्बे एसोसिएशन द्वारा गरबा डांडिया एवं नवरात्रि महोत्सव के  दौरान  दिनांक 24,25 और 28 सितंबर को शहर के गांधी पार्क में निशुल्क विशाल हेल्थ कैंप आयोजित किया जावेगा। जिसमें ग्वालियर,झांसी व शिवपुरी के प्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा मरीजों का परीक्षण किया जाएगा।
दिनांक 24 सितंबर बुधवार को फिजियोथेरेपी, होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक कैंप प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। जिसमें डॉ स्मिता गोयल (फिजियोथैरेपिस्ट), डॉ रवि गोयल (होम्योपैथी), डॉ अनिल वर्मा (आयुर्वेदिक) अपनी सेवाएं देंगे।
वहीं दिनांक 25 सितंबर गुरुवार को किडनी,लिवर एवं गेस्ट्रोट्रोलॉजिस्ट और स्किन रोग से संबंधित रोगियों का परीक्षण व उपचार के लिए हर संभव मदद की जाएगी। जिसमें डॉ एन.एस सेंगर (किडनी रोग विशेषज्ञ), डॉ आरपीएस बुंदेला (लिवर एवं गेस्ट्रोट्रोलॉजिस्ट), डॉ प्रतीक शिवहरे (स्किन रोग विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं देंगे।
और वही दिनांक 28 सितंबर रविवार को ग्वालियर के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा ह्रदय,फेफड़े,नाक,कान,गला रोग से संबंधित मरीजों का परीक्षण किया जावेगा। जिसमें डॉ आकाश मोदी (ह्रदय रोग विशेषज्ञ), डॉ मुकेश रावत (नाक कान गला रोग विशेषज्ञ), डॉ दीपक चौपड़ा (फेफड़े रोग विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं देंगे।
मानव वेलफेयर सोसायटी, मां अम्बे एसोसिएशन के  राजेश ठाकुर, संतोष शिवहरे ,मुकेश जैन, डॉ दिलीप जैन, डॉ बृजेश मंगल, डॉ अमित गुप्ता, डॉ अनूप गर्ग, डॉ गौरव जैन, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ गौरव जैन, विवेक शिवहरे, राजीव भाटिया, प्रदीप शर्मा ,किशोर जैमिनी, सतीश शर्मा, संतोष वर्मा ने समस्त शहर वासियों से अपील की है कि वे इस निशुल्क विशाल हैल्थ कैंप का लाभ उठाएं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!