शिवपुरी। लुकवासा चौकी अंतर्गत उकावल गांव की घटना , कल्पना पत्नी लखन पाल उम्र 27 निबासी उकावल घर मे अकेली थी तभी आग लग गई जिसमें पाटे भी कल्पना के ऊपर गिर गई और घर मे ही फस कर रहे गई जिससे कल्पना पत्नी लखन पाल उम्र 27 की मौत हो गई। मोके पर चौकी प्रभारी ने पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जिस पर कोलारस एसडीाअेपी अमरनाथ वर्मा, थाना प्रभारी सतीश चौहान, नायव तहसीलदार पूजा यादव, आरक्षक सुरेंद्र राय एवं बलराम मौंके पर पहुचकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए कोलारस भेजा गया। पुलिस जांच कर रही है। कल्पना ने घर से भाग कर आ कर शादी की थी लखन पाल से जोकि घटावद की रहने बाली थी जो कि नईसराय थाने में आता है जब चौकी प्रभारी ने मायके बालो को फोन कर जानकारी दी तो उन्होंने आने से मना कर दिया। करीब 8 वर्ष पहले आकर शादी की थी इसलिए परिवार वालों को पसंद ना होने के कारण यह घटना सुनकर भी मना कर दिया कि हम नहीं आ सकते। कल्पना के एक लड़का एक लड़की है लड़का करीब 5 वर्ष का है और लड़की करीब डेढ़ साल की है।




