शिवपुरी: जिले के पोहरी में पत्रकार देवी सिंह जादौन पर जेल से छूटे आरोपियों ने हमला कर दिया. इसके बाद देवी सिंह जादौन का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले बछड़ा हटाने को लेकर धाकड़ समाज के दो युवकों पर तलवार से आरोपी जावेद खान एवं छम्मो खान ने तलवार से हमला कर दिया था. जिसके बाद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकालकर जेल भेज दिया था. जमानत पर जेल से रिहा हुए दोनों आरोपियों ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर पत्रकार देवी सिंह जादौन पर हमला कर दिया. पत्रकार देवी सिंह जादौन घर से अपने ऑफिस आ रहे थे इसी दौरान अकेला पाकर पहले फोर व्हीलर कार से बाइक को टक्कर मारी उसके बाद कट्टे से हवाई फायर कर तलवार लुहानी से जानलेवा हमला कर दिया. जिसके बाद घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है. वहीं हिंदू संगठन ने पोहरी में बाजार बंद किया और कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन कर दिया.
बता दें की जेल से छूटे आरोपी जावेद खान ने पत्रकार देवी सिंह जादौन की फेसबुक पर जुलूस वाले वीडियो पर कमेंट कर लिखा था कि “मजा आ गया” जिस पर देवी सिंह जादौन ने प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि “आगे और भी अपराध करोगे तो और भी मजा आएगा प्रशासन बहुत सख्त है” ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपी ने जेल से रिहा होकर किस तरह जुलूस वाले वीडियो पर खुलकर कमेंट किया.







Be First to Comment