,

पोहरी में जयवर्धन एवं कैलाश कुशवाह के समक्ष कई सरपंच, धाकड़ समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी मे जयवर्धन एवं कैलाश कुशवाह के समझ पोहरी के सरपंचों सहित सैकडो धाकड़ समाज सहित अन्य समाज के लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ली है.


पोहरी कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा एवं जन आंदोलन के तहत जब राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह और पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह का काफिला पोहरी पहुंचा, तो यहां धाकड़ समाज के साथ-साथ अन्य समुदायों के प्रभावशाली लोगों का भी कांग्रेस में शामिल होना जारी रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में सरपंच, पार्षद, पूर्व जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इससे भाजपा खेमे में हड़कंप मच गया है।
पोहरी क्षेत्र के सैकडो धाकड़ सामुदायिक के लोगों सहित पोहरी जनपद के दो दर्जन से ज्यादा सरपंचों ने कांग्रेस की सदस्यता ली हैं.