Press "Enter" to skip to content

जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में कराहल में होगा किसान न्याय यात्रा एवं जन आंदोलन, धैर्यबर्धन सहित विधायक कैलाश कुशवाह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत / Shivpuri News

शिवपुरी: किसानों के अधिकार और न्याय की मांग को लेकर चल रही किसान न्याय यात्रा एवं जन आंदोलन का आयोजन आज श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के वनांचल मुख्यालय कराहल में किया जाएगा। इस आंदोलन का नेतृत्व राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयवर्धन सिंह के साथ-साथ पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह भी मौजूद रहेंगे। यह ऐतिहासिक सभा दोपहर 12 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस बस स्टैंड, कराहल पर आयोजित की जाएगी।

पोहरी मे धर्य वर्धन सहित विधायक कैलाश कुशवाहा का जगह जगह कांग्रेस के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं नै किया स्वागत

पोहरी चौराहे से कराहल की ओर रवाना होते समय जयवर्धन सिंह और कैलाश कुशवाह का काफिला जब पोहरी पहुंचा तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से हुए इस स्वागत में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर नेताओं का अभिनंदन किया और किसानों की लड़ाई में कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों और आम जनता की आवाज को बुलंद करती रही है। जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में यह न्याय यात्रा किसानों के हक और अधिकार दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी।
आज कराहल में आयोजित किसान न्याय यात्रा एवं जन आंदोलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और किसानों की मौजूदगी रहने की संभावना है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों की ताकत और जनता की आवाज को बुलंद करेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!