Press "Enter" to skip to content

जैन दूध डेयरी के संचालक मुकेश जैन को बंधक बनाकर बेहरमी से पीटा, 28 हजार 600 रूपये का नहीं किया भुगतान / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली अशोक विहार कॉलोनी टीवी टावर के पास कार्यक्रम के दौरान डेयरी संचालक से सामान लिया था. जिसका भुगतान नहीं किया गया है. साथ ही कार्यक्रम की रात्रि घर बुलाकर बंधक बनाकर बेहरमी से मारपीट भी की गई. जिसकी शिकायत एसपी शिवपुरी से दर्ज कराई है.

जानकारी के अनुसार मुकेश जैन पुत्र स्वर्गीय प्रकाश चंद जैन निवासी लुहारपुरा पुलिया के पास ने बताया की भगवत शर्मा निवासी अशोक विहार कॉलोनी टीवी टावर के पास जो की शासकीय शिक्षक है उनके घर पर कार्यक्रम में 250 लीटर दूध, 20 किलो मावा, 30 किलो मटर, 100 किलो दही भेजा था. कार्यक्रम की रात 9 बजे फोन कर मुझे घर बुलाया और मिलावटी सामान देने का आरोप लगाया. जब मैंने कहा कि मैं वापस से दूसरा सामान मंगवा देता हूं तब भगवत शर्मा, संजय बेचैन पत्रकार, विपिन शर्मा, राजीव शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अर्पित शर्मा द्वारा मेरी बेहरमी से बंधक बनाकर मारपीट की गई और धमकी दी गई इसके बाद पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की आरोपियों द्वारा खाद विभाग की टीम को बुलाया और सैंपल भी लिए गए और दूसरी सामग्री भी मंगवा दी गई. लेकिन आज दिनांक तक 28 हजार 600 का भुगतान नहीं किया है. जिसकी शिकायत हर जगह की गई लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

मुकेश जैन ने बताया कि ऊपर तक जाऊंगा अगर कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी ऑफिस के सामने आत्महत्या कर लूंगा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!