Press "Enter" to skip to content

बैराड़ क्षेत्र के नदोरा तालाब के पास शासकीय भूमि पर संचालित हो रही शराब दुकान, प्रसाशन मौन गाँव- गाँव में बिकती शराब, कमीशन खोरी जोरो पर / Shivpuri News

शिवपुरी: बैराड़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत माफियो द्वारा करोड़ो रूपये की भूमि पर अबैध रूप से कब्जा कर लिया जिसे प्रसाशन द्वारा बड़ी मशक्कत से अतिक्रमण मुक्त कराया बही दूसरी ओर शराब ठेकेदार भी अब शासकीय भूमि पर काबिज होकर दुकान संचालित कर रहे है जिसका प्रसाशन को आज दिनाक तक पता नहीं है। ऐसे में बैराड़ क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले नदोरा तालाब के किनारे शराब ठेकेदार द्वारा शासकीय भूमि पर बैखोफ रूप से बिना अनुमति के दुकान संचालित की जा रही है जो बैराड़-मोहना सड़क किनारे पर स्थित है। ऐसे में प्रसाशन को कई बार अवगत कराने के बाबजूद भी इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई है। दुकान की आड़ में गाव-गाव कमीशन पर बिक रही अबैध शराब
बैराड़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत अबैध मादक पदार्थो की जमकर विक्री की जा रही है। जहा शराब ठेकेदारों की मनमानी के चलते कमीशन पर गाव-गाव अबैध रूप से शराब परोसी जा रही है।जहा प्रसाशन द्वारा भी कार्यवाही के नाम पर निम्नतम शराब जब्त कर कार्यवाही कर इतिश्री कर लेते है। बता दे कि बैराड़ क्षेत्र में कई तरह के नशे चरम पर है जिन्हें नियंत्रण में लाने प्रसाशन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नही की जा रही है।

नशे के खिलाफ विधायक ने खोला मोर्चा

शिवपुरी जिले में बढ़ते नशे को लेकर क्षेत्रीय विधायक कैलाश कुशवाह द्वारा मोर्चा खोल दिया है। जहां विधायक कैलाश कुशवाह ने विधानसभा में भी आबाज उठाते हुए नशे के खिलाफ कार्यवाही को कहा बाबजूद प्रसाशन द्वारा छोटी-मोटी कार्यवाही कर इतिश्री करती नजर आती है।

नशे के चलते लूट-पाट सहित चोरी के मामलों में हुआ इजाफा

बैराड़ तहसील क्षेत्र में इन दिनों शराब,स्मैक सहित अन्य नशे के बढ़ने के चलते चोरी, लूट-पाट की घटनाओं में इजाफा हो गया है। जहा जगह-जगह नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है जिसके चलते आमजन स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे है।बैराड़ क्षेत्र में हुई चोरी के लुटपाट के मामले में अधिकतर नशेड़ियों का हाथ रहा है। ऐसे में प्रसाशन के लिए नशा की रोकथाम चुनोती बनी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!