Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस ने डकैती के मामले में फरार आरोपी कल्ली उर्फ अभिषेक खान को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की Brand पुलिस ने डकैती के अपराध में फरार आरोपी कल्ली उर्फ अभिषेक खान को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया है.

बता दें की 4 अगस्त 2025 को श्रीमती कामता बाई पत्नी धनीराम परिहार उम्र 50 साल निवासी ग्राम नंदना ने बताया था की गांव का कल्ली उर्फ अभिषेक खांन व सोनू खांन ने विवाद करते हुए कहा की जितेन्द्र मेरे भाई की लडकी को भगाकर ले गया है। तभी केपी चौहान और टट्टू चौहान ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर आ गए और सभी ने मारपीट कर दुकान में जबरदस्ती अंदर घुसकर दुकान में तोडफोड कर दुकान में रखा सामान नष्ट कर दिया एवं दुकान में रखे गेंहू के सफेद रंग के प्लास्टिक के 9 कट्टे एवं दुकान में रखा फ्रिज सिंगल डोर कुल कीमती 30,000 रुपये का जवरदस्ती लूटकर टैक्टर ट्राली में रखकर ले गये। भौंती थाना पुलिस ने आरोपियो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 252/2025 धारा 296,309(6), 324(4) बी.एन.एस., 11/13 एम.पी.डी.पी.के.एक्ट, 3(1) द, ध, 3 (2) Vक एससी/एसटी एक्ट का कायम कर आरोपीगणो की तलाश शुरु कर दी। प्रकरण की विवेचना के दौरान धारा 310 (2) बीएनएस की इजाफा की गई. 

भोंती थाना प्रभारी ने बताया की आरोपी कल्ली उर्फ अभिषेक खांन पुत्र हुकुम खान उम्र 30 साल निवासी ग्राम नंदना थाना भौती जिला शिवपुरी को भोंती से गिरफ्तार कर लूटा गया माल मशरुका जप्त किया गया तथा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!