Press "Enter" to skip to content

आग बुझाते समय 30 साल की युवती आग में झुलसी, फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत करोंदी कॉलोनी की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले करोंदी कॉलोनी में आग बुझाते समय 30 साल की युवती आग में झुलस गई. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार सीमा शाक्य उम्र 30 साल निवासी करोंदी कॉलोनी मंगलवार की रात्रि 10 बजे घर पर खाना बना रही थी. इसी दौरान आग भड़क गई. आग को बुझाने के प्रयास में सीमा आग में झुलस गई. परिजनों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर युवती का उपचार जारी है. फिलहाल युवती खतरे से बाहर है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!