शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम ढांड में सोमवार सुबह एक 13 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम मनीषा पुत्री फेरन कुशवाहा निवासी ढांड है।
जानकारी के अनुसार मनीषा कक्षा 9वीं की छात्रा थी। घटना के समय उसके पिता किसी काम से दिनारा गए हुए थे और मां खेत पर गई थी। इस बीच सुबह करीब 9 बजे छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
मौके पर पहुंची दिनारा पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल छात्रा द्वारा फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.







Be First to Comment