Press "Enter" to skip to content

खेत में घास काट रही महिला पर सियार ने किया हमला, जान बचाने महिला सियार से भिड़ी सियार की हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव में सोमवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां खेत पर घास काट रही महिला पर अचानक सियार ने हमला बोल दिया। महिला ने भी साहस दिखाते हुए सियार से मुकाबला किया। इस दौरान सियार की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय सूरजी बाई जाटव खेत पर मवेशियों के लिए घास काट रही थीं। तभी अचानक सियार ने उन पर झपट्टा मार दिया। हमले से बचने के लिए सूरजी बाई ने अपनी साड़ी का फंदा बनाकर सियार को जकड़ लिया। संघर्ष के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई, वहीं सियार की मौत हो गई।
ग्रामीणों को घटना की जानकारी लगी तो वे मौके पर पहुंचे और घायल सूरजी बाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को गहरी चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!