Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी नरेंद्र नगर छत्री में विवेक राठौर के घर रात्रि में अज्ञात चोरों ने बोला धाबा, नगदी सहित सोने चांदी के जेबरात ले उड़े चोर, 15 लाख की चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नरेंद्र नगर छत्री रोड़ पर अज्ञात चोरों ने रात्रि में धावा बोल दिया. अज्ञात चोर नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात ले उड़े. पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले विवेक राठौर निवासी नरेंद्र नगर छत्री रोड ने बताया कि रात में वह गणेश जी का कार्यक्रम देखकर 1 बजे घर आए थे. उसके बाद अज्ञात चोरों ने खिड़की की जाली निकाल कर घर में एंट्री की. हम तीन भाई अलग अलग रूम में सो रहे थे. चोरों ने कमरों की कुंडी बाहर से लगा दी और मां की अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित 80 हजार रूपये नगद ले उड़े. सोने चांदी के जेवरात की कीमत लगभग 14 लख रुपए बताई जा रही है. एक कमरे की कुंडी लगाते समय चोरों ने कमरे में सो रही महिला की अंगूठी भी निकाल ली.

विवेक राठौर ने बताया कि जब हम सुबह उठे तब ऐसा लगा कि कुछ स्प्रे हमारे मुंह पर किया गया हो. क्योंकि सुबह उठने पर गला सूख रहा था और बार-बार प्यास लग रही थी. कमरों की बाहर से कुंडी लगी होने के बाद मामा को फोन कर बुलाया. उन्होंने खिड़की में से आकर कमरों की कुंडी खोली. उसके बाद चोरी की वारदात की शिकायत सुबह पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसमें चार से पांच लोग दिखाई दे रहे हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!