Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में पितृ तर्पण के दौरान पैर फिसला, महुअर नदी के बहाव में पत्थर से टकराया सिर, रास्ते में तोड़ा दम / Shivpuri News

शिवपुरी: पितृपक्ष के अवसर पर शिवपुरी करेरा कस्बे स्थित महुअर नदी में तर्पण करने पहुंचे एक व्यक्ति की रविवार को डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश गुप्ता (55) के रूप में हुई है, जो मूलतः पिपारा निवासी थे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। करेरा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, राकेश गुप्ता शनिवार को ही अयोध्या से लौटे थे। रविवार सुबह वे अपने दिवंगत पिता कैलाश नारायण गुप्ता का तर्पण करने के लिए फिल्टर प्लांट के पास महुअर नदी पहुंचे थे। तर्पण करते समय उनका पैर फिसल गया और वे नदी में गिर पड़े। गिरने के दौरान उनका सिर पत्थर से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत नदी में खोजबीन शुरू की और लगभग 10 मिनट की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। इसके बाद तत्काल करेरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें हालत गंभीर होने के कारण झांसी रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। करेरा पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। राकेश गुप्ता की अचानक हुई मृत्यु से परिवार और समाज में शोक व्याप्त है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!