शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बेहरगवां निवासी पप्पू बाल्मीक (60) पुत्र भोंदू बाल्मीक, जो करतारपुरा गांव में रहकर भैंसें चराने का काम करते थे, सूरी नदी में अचानक गिर गए और लापता हो गए।
परिजनों के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे उन्हें सूचना मिली कि पप्पू नदी में रपटकर गिर गए हैं। इसके बाद उनके भतीजे अशोक, संजय, सोनू, विशाल, दीपू, मनोज सहित गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की, लेकिन पप्पू का कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों का आरोप है कि सूचना पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन अब तक न तो प्रशासनिक मदद मिली और न ही एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। ऐसे में परिजन खुद नदी में उनकी तलाश कर रहे हैं।
पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी क्रमांक 42/25 दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक सोवरन सिंह सिसौदिया को सौंपी है।









Be First to Comment