Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी नगर पालिका के 8 पार्षदों के बयान दर्ज, 16 लाख से ज्यादा का मुरम-गिट्टी घोटाला मामले में जांच तेज, ठेकेदार की तलाश जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: नगर पालिका में हुए 16 लाख रुपए से अधिक के मुरम, कट्टल, गिट्टी घोटाले की जांच में अब पार्षदों के बयान दर्ज होने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को शहर के सर्किट हाउस में एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा ने आठ पार्षदों के बयान दर्ज किए। इनमें विजय शर्मा, सरोज रामजी व्यास, कृष्णा वीरू नागर, ताराचंद्र राठौर, रीना कुलदीप शर्मा, राजा यादव और मीना पंकज शर्मा शामिल रहे।

यह मामला एक महीने पहले सामने आया था, जब वार्ड क्रमांक 1, 7, 17, 31, 36 और 39 में हुए कत्तल, मुरम व डब्ल्यूएमएम कार्यों में भारी गड़बड़ी पकड़ी गई थी। जांच में पाया गया कि सहायक यंत्री सतीश निगम, उपयंत्री जितेंद्र परिहार और ठेकेदार अर्पित शर्मा मालिक, शिवम कंस्ट्रक्शन ने सरकारी धन का गबन कर फर्जी माप पुस्तिकाओं के आधार पर भुगतान लिया।

कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के निर्देश पर एसडीएम अनुपम शर्मा ने मौके पर भौतिक सत्यापन किया। जांच में सामने आया कि लगभग 1.83 लाख रुपए के GSB मटेरियल के बदले 5.14 लाख रुपए का भुगतान और 7.99 लाख रुपए के WMM व डस्ट मटेरियल के बदले 18.99 लाख रुपए का भुगतान किया गया। कुल मिलाकर 16 लाख 13 हजार 906 रुपए कर अतिरिक्त का अधिक भुगतान किया गया।

सीएमओ ईशांक धाकड़ ने 21 जुलाई को दोनों इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने की अनुशंसा की। इसके बाद तहसीलदार की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया।

मामले में एसडीओपी संजय मिश्रा ने बताया, सहायक यंत्री और उपयंत्री की गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं ठेकेदार की तलाश अलग-अलग पुलिस टीमें कर रही हैं। मामले में पार्षदों के बयान दर्ज होना बाकी था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!