Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में दादा की डांट से नाराज युवक घर से लापता, 21 साल का छात्र मोबाइल तोड़कर निकला, 3 दिन से कोई सुराग नहीं मिला / Shivpuri News

शिवपुरी के रामपुर गांव से 21 वर्षीय युवक विपिन शर्मा बीते 31 अगस्त से लापता है। परिजनों ने बताया कि विपिन को कुछ दिन पहले उसके दादा ने पढ़ाई पर ध्यान न देने और मोबाइल का अधिक उपयोग करने को लेकर डांट लगाई थी। इसी बात से नाराज होकर वह घर छोड़कर चला गया। युवक घर से जाने से पहले अपना मोबाइल फोन तोड़कर गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

कृष्णानंद शर्मा ने कोलारस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 28 अगस्त को उसके पिता अरविंद शर्मा ने अपने भतीजे विपिन पिता वीरेन्द्र शर्मा उम्र 21 साल को मोबाइल पर ज्यादा समय बिताने और पढ़ाई में लापरवाही के चलते फटकार लगाई थी। इसके बाद 31 अगस्त की दोपहर करीब 3:30 बजे विपिन बिना किसी को बताए घर से निकल गया।

परिजनों ने बताया कि विपिन के घर से निकलने से पहले वह काफी गुमसुम था और किसी से बातचीत नहीं कर रहा था। जाने से पहले उसने अपना मोबाइल फोन भी तोड़ दिया, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह बेहद नाराज था। परिजनों ने पहले खुद स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोलारस थाना पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। युवक का हुलिया गोरा रंग, इकहरा शरीर और लंबाई लगभग 5 फीट 7 इंच बताया गया है। वह नीली जींस और नीली शर्ट पहनकर निकला था।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश कर रही है और रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड्स सहित अन्य संभावित स्थानों पर भी सूचना भेजी गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!