शिवपुरी: नगर सहित आसपास के अंचल में राधा अष्टमी (जन्मोत्सव) का पर्व भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री राधा-कृष्ण को अपने आराध्य मानने वाले भक्तों की अच्छी-खासी संख्या ने इस अवसर को यादगार बना दिया। बीती शाम करैरा के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर एवं गहोई भवन, बस स्टैंड पर मेरा श्याम परिवार करैरा के भक्तों और महिला मंडल ने मिलकर लाडली राधा रानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान भजन-कीर्तन, छप्पन भोग और केक काटने जैसे आयोजनों ने समारोह में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम में मेरा श्याम परिवार की महिला मंडल ने राधा-कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की। छप्पन भोग का प्रसाद भक्तों के बीच वितरित किया गया। छोटे बच्चों कृतिका अवस्थी को राधा और रिया सेन को कृष्ण के रूप में सजाकर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। इसके बाद केक काटकर उत्सव की शुरुआत हुई। भजन गायकों ने राधा-कृष्ण के भजनों की मधुर प्रस्तुति दी, जिससे महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी भक्ति में झूम उठे। देर रात तक चले भजन-कीर्तन के इस आयोजन में भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।
कार्यक्रम में मेरा श्याम परिवार के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, गहोई समाज अध्यक्ष द्वारिका नीखरा, शिक्षक मनोज त्रिपाठी, बृजेश शर्मा, सतीश सादेले, अनिल सोनी, आशीष शर्मा, अंश सोनी, राम बाबू कर्ण, गहोई महिला मंडल अध्यक्ष श्वेता नगरिया, गायत्री साहू, आशीष जैन, गहोई युवा जागृति परिषद अध्यक्ष शुभम कनकने, उपाध्यक्ष आशीष पहारिया, महामंत्री नितिन तीतविलासी, कोषाध्यक्ष नितिन नीखरा, नीलम त्रिपाठी, नंदनी गुप्ता, पूजा गुप्ता, निधि सोनी, संजना सेठ और पत्रकार संजय बिलैया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







Be First to Comment