Press "Enter" to skip to content

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हस्तक्षेप के बाद भी बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीण, भूख हड़ताल की दी चेतावनी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की कांकर पंचायत के रुदियापुरा गाँव के 50 घर बिजली की समस्या से झूझ रहे हैं. कई बार शिकायत करने के बावजूद भी आज दिनांक तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है. ग्रामीणों ने आज फिर कलेक्टर से बिजली की समस्या दूर करने की मांग की है.

जानकारी के अनुसार पवन परिहार निवासी ग्राम पंचायत कंकर गांव रुदियापुरा ने बताया कि जन्म से ही बिजली की समस्या से परेशान है और आज 30 साल के बावजूद भी बिजली की समस्या दूर नहीं हुई है. कई बार शिकायत की लेकिन कोई भी समाधान नहीं हुआ. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी गुहार लगाई थी उसके बाद केंद्रीय मंत्री ने कलेक्टर शिवपुरी को पत्र लिखा था. जिसकी प्रति भी ग्रामीणों को दी गई थी. लेकिन आज दिनांक तक उनकी समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ है. आज फिर एक बार कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में ग्रामीणों ने बिजली की समस्या दूर करने की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!