Press "Enter" to skip to content

सहकारी सोसायटी सचिव महेश पांडे ने किसान को दी गली, मामला दर्ज होने के बाद राजीनामा का दबाब, 20 करोड़ की संपत्ति की लोकायुक्त से जाँच की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम बिजोरा में जिला सहकारी सोसायटी में पदस्थ सचिव महेश पांडे पर ग्रामीणों ने कई आरोप लगाए है. जिसकी शिकायत आज कलेक्टर शिवपुरी से की गई है.

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया की ग्राम बिजोरा तहसील बैराड़ जिला सहकारी समिति शाखा शिवपुरी में पदस्थ सचिव महेश पांडे से जब खाद की जानकारी के लिए फोन पर बातचीत की तो वह गाली-गलोच करने लगा और झूठे केस में फसाने की धमकी देने लगा. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई. शिकायत के बाद सचिव महेश पांडे लगातार राजीनामा के लिए दवा बनाता रहा.

ग्रामीणों ने बताया कि महेश पांडे सचिव द्वारा अवैध रूप से खाद की विक्रय की जाती है जिसके कारण उसने अचल संपत्ति इकट्ठी कर ली है. 20 करोड़ की संपत्ति की लोकायुक्त से जांच करने की मांग ग्रामीणों ने कलेक्टर से की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!