शिवपुरी: जिले के दिनारा में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की अधीक्षका ने फर्जी फर्मों के बिल लगाकर करोड़ो की राशि गवन की हैं.
जानकारी के अनुसार बृजपाल यादव निवासी दिनारा ने बताया कि दिनारा के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की अधीक्षका शकुंतला यादव ने फर्जी फर्मों के बिल लगाकर करोड़ो का भ्रष्टाचार किया है और शासकीय राशि गबन की है. जिसकी जांच शिवपुरी कलेक्टर द्वारा टीम गठित कर कराई गई थी और जांच प्रतिवेदन में पाया गया था कि अधीक्षका द्वारा जो बिल लगाए गए हैं वह फर्जी है और फर्जी बिल लगाकर करोड़ो का भ्रष्टाचार कर शासकीय राशि का गबन किया है जिसके बाद शिवपुरी कलेक्टर ने अधीक्षका को निलंबित कर दिया था. लेकिन आज दिनांक तक शासकीय राशि गबन करने की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और ना ही शासकीय राशि रिकवर करने के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है.







Be First to Comment