Press "Enter" to skip to content

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माँ के लिए अपशब्दों पर भाजपा ने राहुल गाँधी का पुतला फूंका, मातृशक्ति ने ‘राहुल गांधी शर्म करो’, ‘जीतू पटवारी शर्म करो’ के नारे लगाए / Shivpuri News

शिवपुरी: कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सर्वाधिक शराब पीने वाली बताने पर देशभर की मातृशक्ति में गहरा आक्रोश है। इसी आक्रोश को व्यक्त करने के लिए सोमवार को माधव चौक  शिवपुरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक विरोध रैली निकाली और राहुल गांधी का पुतला फूंका।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव के नेतृत्व में यह आक्रोश रैली माधव चौक से निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं और पदाधिकारी शामिल थीं। उन्होंने ‘राहुल गांधी शर्म करो’, ‘जीतू पटवारी शर्म करो’, ‘नारी शक्ति के सम्मान में, भाजपा मैदान में’ जैसे नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। वहां उपस्थित मातृशक्ति ने राहुल गांधी के पुतले की जूते-चप्पलों से पिटाई कर महिलाओं के अपमान के लिए उनसे माफी मांगने की मांग की। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले को आग के हवाले कर दिया।


इस अवसर पर  महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि “राहुल गांधी सहित समूची कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदीजी को गाली देते-देते अब उनकी स्वर्गीय माताजी को गालियां देने लगे हैं। कांग्रेसियों ने निर्लज्जता की सारी हदें पार कर दी हैं।” उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का यह अपमान देश की जनता सहन नहीं करेगी और कांग्रेसियों को उनके कर्मों की सजा अवश्य देगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!