Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोग घायल: दो मकान और एक झोपड़ी को नुकसान, मुआवजे की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभाग में सोमवार को बारिश के दौरान तीन जगहों पर आकाशीय बिजली गिरी। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए। वहीं एक झोपड़ी और 2 मकानों को नुकसान पहुंचा है।

कंचनपुरा गांव में भैया लाल केवट की झोपड़ी पर बिजली गिरी। घटना में भैया लाल और उनकी पत्नी चंद्रा केवट घायल हो गए। दोनों को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उसी वक्त पूरनखेड़ी गांव में धीरज लोधी का मकान बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बंटी लोधी के हाथ, कंधे और गर्दन में चोटें आईं।

कोलारस कस्बे के लोधी मोहल्ले में रविन्द्र यादव के मकान पर बिजली गिरी। मकान की दीवारों में दरारें आ गईं। हालांकि घर के किसी सदस्य को कोई चोट नहीं आई। लोगों ने प्रभावित परिवारों के लिए प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!