शिवपुरी: जिले के कोलारस विकासखंड के खिलाड़ियों ने रविवार को गुना में आयोजित संभाग स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कोलारस के 7 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
चयनित खिलाड़ियों में अमृता लोधी, सुनयना शर्मा, काम्या कोली, आशीष योगी, अजय शर्मा, लक्ष्मी रघुवंशी और दीपेंद्र धाकड़ शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों को कोलारस के जूडो कोच जितेन्द्र चौरसिया ने प्रशिक्षित किया है। ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी विनय रावत के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी राहुल भार्गव, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बैमटे, अभिषेक श्रीवास्तव और भारत जाटव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही कोच चौरसिया और ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी विनय रावत की भी सराहना की है। अधिकारियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।







Be First to Comment