Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के पोहरी में कुएं में नहाने गया किशोर लापता, तलाश जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम नगरा में रविवार को एक किशोर कुएं में नहाते समय डूब गया। लापता किशोर की पहचान अंकेश चिडार (17) पुत्र मस्तराम चिडार निवासी ग्राम झिरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अंकेश अपने दोस्तों के साथ गांव के कुएं पर नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी लगते ही पोहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कराई।

ग्रामीणों की मदद से कुएं में गोताखोरी कर युवक की तलाश जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!