Press "Enter" to skip to content

शराब के नशे में दूसरे के घर में घुसा सिक्योरिटी गार्ड, लोगों ने पिलर से बांधा, मां बोली- बहू के जाने से परेशान है / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक आउटसोर्स सिक्योरिटी गार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में गार्ड मकान के एक सीसी पिलर से बंधा दिखाई दे रहा है। यह घटना करीब 4-5 दिन पहले की है।

लोगों ने बताया कि गार्ड शराब का आदि है और नशे की हालत में सिरसौद चौराहे के पास एक मकान में घुस गया था। उसे पकड़कर मकान के पिलर से बांध दिया। घटना की जानकारी मिलने पर उसकी मां मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बहू के घर छोड़कर जाने के बाद से उनके बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके बाद लोगों ने उसे छोड़ दिया। किसी ने यह वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

अमोला थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। अभी तक किसी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने एहतियातन दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले की जानकारी ली है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!