Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में खेत जोतने गए लोगों पर दर्जन भर लोगों ने किया जानलेवा हमला ,एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी  अनुविभाग के छर्च थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहदेवा गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते रोजगार सहायक पर्वत कुशवाह और उसके साथियों ने ग्रामीण पूरन राठौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने पूरन को मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। परिजनों की मदद से घायल पूरन को पहले पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच विवाद की शुरुआत सितंबर 2024 में हुई थी। उस समय राकेश कुशवाह का शव गेंत में मिला था। कुशवाह पक्ष ने इस मामले में पूरन राठौर और उसके परिवार के पांच सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। जबकि पूरन राठौर का कहना था कि राकेश ने सुसाइड किया था और कुशवाह पक्ष ने जमीन हड़पने के लिए यह षड्यंत्र रचा था। बाद में कोर्ट से पूरन राठौर और उसके परिवार को राहत मिल गई थी, लेकिन रंजिश कायम रही।

गंभीर रूप से घायल पूरन राठौर के भतीजे दीपक राठौर ने बताया कि शनिवार को उनका चाचा मानपुर गांव स्थित अपनी जमीन जोतने गए थे। इसी दौरान रोजगार सहायक पर्वत कुशवाह, वीरेन्द्र कुशवाह, ऊदल कुशवाह, हेमंत यादव, शिवराज यादव सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छर्च थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!