Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में सड़क पार कर रही महिला में बाइक चालक ने मारी जोरदार टक्कर, झाँसी ले जाते समय रास्ते में मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। शाम करीब 7 बजे रजकू पाल नाम की महिला अपने गांव छितीपुर से रिश्तेदारी बदरखा, पिछोर जा रही थीं।

दिनारा से पिछोर की ओर जा रही प्लेटिना बाइक (नंबर MP35FE9804) ने सड़क पार कर रही रजकू पाल को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें झांसी रेफर किया गया।

लेकिन झांसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दिनारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!