शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पढ़ने जा रहे छात्र की बाइक फिसल गई. जिसके कारण छात्र गंभीर घायल हो गया. परिजनों ने जिला चिकित्सालय में छात्र को भर्ती कराया है. जहां पर उसका उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार आशिक आदिवासी पुत्र अशोक अद्वार्षिक उम्र 15 साल निवासी लक्षीपुरा पढ़ने के लिए पिपरघार गांव जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक फिसल गई. जिसके कारण वह गंभीर घायल हो गया है. परिजनों ने बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर उसका उपचार जारी हैं.







Be First to Comment