शिवपुरी: स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया SGFI के अंतर्गत यह जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में आयोजित की गई. जिसमें जिले भर के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपना-अपना शानदार प्रदर्शन किया। गर्वित अग्रवाल (डेरी वालों) ने इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. साथ ही गर्वित अग्रवाल का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया।
उनकी इस उपलब्धि पर उनके स्कूल ईस्टर्न हाइट्स मित्र गण एवं परिवार जन (डेरी वाला परिवार) ने बधाई एवं शुभकामनाएं देकर भविष्य में और शानदार प्रदर्शन करते हुए और उपलब्धियां हासिल कर परिवार एवं स्कूल का नाम रोशन करे।





