Press "Enter" to skip to content

थाना कोतवाली में महिला फ्रेंडली कक्ष का उद्घाटन | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के थाना कोतवाली में महिला फ्रेंडली कक्ष का उद्घाटन किया गया है। कलेक्टर अनुग्रहा पी ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसपी राजेशसिंह चंदेल, एएसपी गजेंद्रसिंह कंवर, डीपीओ देवेंद्र सुंदरियाल, एसडीओपी शिव सिंह भदोरिया, महिला सशक्तिकरण अधिकारी आकाश अग्रवाल, सूबेदार रणवीर सिंह यादव सहित थाने का स्टाफ मौजूद था।
थाने में आने वाली महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला फ्रेंडली कक्ष बनाया गया है ताकि थाने में अपनी समस्या लेकर आने वाली महिलाओं को थाने में सुविधाजनक माहौल मिले। यहां महिला पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी रहेगी जो महिलाओं की समस्या सुनेगी। इसी प्रकार अन्य थानों में भी महिला फ्रेंडली कक्ष बनाए जाएंगे ताकि महिलाओं को थाने में सहज वातावरण लगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!