शिवपुरी: मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ जिला शिवपुरी में आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने मांग की है कि उनके मानदेय में 500 रूपये की वृद्धि की जाए.
जानकारी के अनुसार समस्त कोटवार आज जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे. जहां उन्होंने बताया कि उनके मानदेय में 500 रूपये की वृद्धि नहीं की जा रही है. जबकि शिवपुरी जिले की ही अन्य तहसीलों में 500 रूपये की वृद्धि कोटवार के मानदेय में की जा चुकी है. कोटवार के मासिक पारिश्रमिक में 500 रूपये की वृद्धि किए जाने का मध्य प्रदेश शासन राजस्व विभाग द्वारा आदेश किया गया था. इसके बाद भी आज दिनांक तक कोटवार के मासिक पारिश्रमिक में 500 रूपये की वृद्धि नहीं की गई है. जबकि शिवपुरी जिले की अन्य तहसीलों में वृद्धि की जा रही है. सभी कोटवारों ने शिवपुरी जिले के तहसील नरवर एवं बदरवास में कोटवारों की मानदेय में 500 रूपये वृद्धि किए जाने की मांग की है.







Be First to Comment