शिवपुरी: जिले के खनियाधाना तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पड़ा खुर्द के 113 ग्रामीण परिवार बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं इसकी शिकायत उन्होंने आज कलेक्टर से जनसुनवाई में की है और समस्या का निराकरण करने की मांग की है.
जानकारी के अनुसार खनियांधाना तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पहाड़ाखुर्द गांव के सैंकड़ो ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचे. जहां उन्होंने बताया कि ग्राम पहाड़ाखुर्द में 113 ग्रामीण परिवार बिजली की समस्या से झूझ रहे हैं. घर पर घरेलू कनेक्शन है लेकिन अधिकारी बहाना लेकर बिजली काट देते हैं थोड़ी सी भी हवा चलती है तो बिजली की कटौती की जाती है. ऐसे में सभी ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर जल्द समस्या का निराकरण करने की मांग की है.







Be First to Comment