Press "Enter" to skip to content

करैरा में यूरिया खाद के लिए सुबह 4 बजे से लाइन में लगे फिर भी नहीं मिले टोकन, विरोध में किया चक्काजाम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे में सोमवार को यूरिया खाद वितरण व्यवस्था के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान सुबह 4 बजे से ही करैरा कृषि मंडी में खाद के टोकन लेने पहुंचे थे। दोपहर तक टोकन नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस सहायता केंद्र के पास सड़क जाम कर दिया।

प्रशासन ने 25 अगस्त से खाद वितरण शुरू करने की जानकारी दी थी। इसी कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह से लाइन में लगे थे। लेकिन अव्यवस्था के कारण उन्हें टोकन नहीं मिल पाए।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध होने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने जाम हटा दिया।

कृषि विभाग के डीडीए पान सिंह करोलिया के अनुसार जिले में पर्याप्त यूरिया खाद उपलब्ध है। करैरा में हुई अव्यवस्था को तुरंत सुधार कर खाद वितरण शुरू कर दिया गया है।

शनिवार को जिले में 1488 मैट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ था। खाद वितरण की सूचना पर बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने से अफरातफरी का माहौल बन गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!