Press "Enter" to skip to content

अतिक्रमण टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण पर जेसीबी चलाकर किया नष्ट, शासकीय भूमि कराई मुक्त / Shivpuri News

शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के आदेश एवं नगर पालिका सीएमओ में मार्गदर्शन ने आज सोमवार को नगर पालिका की  अतिक्रमण टीम प्रभारी अशोक कुमार खरे के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची। जहां लोगों के द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अवैध स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। एवं कुछ जगह समझाइश दी गई।

जानकारी के अनुसार आज नगर पालिका की अतिक्रमण टीम शहर के मनियर बीज गौदाम, पुरानी शिवपुरी काली माता मंदिर के पास, एवं थीम रोड़ भेड़ फार्म के पास और वॉर्ड क्रमांक 33 में मस्जिद के पास पहुंची। जहां टीम ने मनियर बीज गोदाम के पास और पुरानी शिवपुरी काली माता मंदिर के पास शासकीय भूमि पर किए गए स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाकर हटवाया गया।
वही वार्ड नंबर 33 मस्जिद के पास रोड पर बनाए गए शौचालय को हटाने हेतु 3 दिन का समय दिया। और थीम रोड भेड़ फार्म के लोगों को 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी गई। इस पूरी कार्यवाही की जानकारी मीडिया को आज सोमवार की शाम 5 बजे लगी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!